Neelam Giri Signed For Worldwide Records Films

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की फिल्मों के लिए साईन नीलम गिरी

भोजपुरी सिनेमा की नई सेंसेशन नीलम गिरी कई म्यूजिकल वीडियो में अपनी अदा जलवा बिखेरने के साथ-साथ जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ रही हैं। जी हाँ, उन्हें वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा निर्मित की जाने वाली कई फिल्मों के लिए अनुबंधित किया गया है। वे बतौर अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं। कम ही समय में नीलम गिरी की शौहरत आसमान छू रही है। अभी हाल ही में नीलम ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के द्वारा रिलीज कई गानों में परफॉर्म किया है। उनके टैलेन्ट को देखते हुए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने अपनी आने वाली नई फिल्मों के लिए अनुबंधित किया है। इन फिल्मों के बारे में कंपनी के द्वारा ज्यादा खुलासा न करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि हमने नीलम को अपनी आगामी फिल्मों के लिए साइन किया है। इसके साथ ही नीलम गिरी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के कई वीडियो सांग में धमाल मचा चुकी हैं।

गौरतलब है कि सुपरस्टार पवन सिंह के गाये हुए छठ गीत “धनिया हमार नया बाड़ी हो” की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आई नीलम गिरी ने बहुत ही कम समय में शोहरत की ऊंचाइयों को छू लिया है और अब वह एक से बढ़कर एक जबरदस्त वीडियो में अपने अनोखे अंदाज़ से धमाल मचा रही हैं।  भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरी का फुल टू धमाल वीडियो सांग “नथुनिया के डाली”, “जान दुश्मन भइनी जान के”, “ए राजा बदनिया टूटता”, “परदेसिया” आदि भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी से रिलीज़ हुआ था जिसने सफलता का परचम लहराया था। और अब हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर गाना “बजा दे” की अपार सफलता से नीलम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी चहुँओर प्रशंसा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक रिलीज हुए वीडियो में अभिनेत्री नीलम गिरी के परफॉर्मेंस की बड़ी तारीफ़ होती रही है। भोजपुरी के ब्लॉकबस्टर सांग में नीलम गिरी की सादगी और उनकी अदायगी लोगों को खूब भाती है। उनका क्यूट सा अंदाज़ और उनकी मोहक अदा देखकर दर्शक दीवाने हो जाते हैं और उनके फैन्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब नीलम बड़े पर्दे पर भी कहर ढाने व जलवा बिखेरने के लिए आ रही हैं। नीलम गिरी ने अपने अलग से अभिनय, डांस और लुक से लाखों करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया है। नीलम गिरी की परफॉर्मेंस और उनकी एक्टिंग एबिलिटी जबरदस्त सुर्खियों में रहती है।

admin

Related Posts

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

RAJESHH DATTATRYA BHUJLE The Art Of Being Unforgettable Some Men Follow Trends. Some Men Create Them

Rajeshh Dattatrya Bhujle belongs to that rare category of personalities who cannot be confined to a single identity. Actor. Director. Author. Voice mentor. Collector. Connoisseur. Visionary. And above all—a man…

You Missed

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 4 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 3 views
Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • July 31, 2026
  • 12 views
चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

  • By admin
  • July 31, 2026
  • 12 views
Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 12 views
Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 18 views
Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.