देश के मुसलमानों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा – एसएम खान

मुंबई। वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश का आम मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। यह कहना है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एसएम खान का। उन्होंने कहा कि नए संशोधन बिल से अब तक हाशिए पर रहे गरीब और पिछड़े मुसलमानों को लाभ मिलेगा।

पत्रकारों से बात करते हुए एसएम खान ने कहा कि कुछ लोग मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और इस बिल को लेकर भ्रामक बातें फैला रहे हैं कि इससे उनका नुकसान होगा, जबकि हकीकत इसके ठीक उलट है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मुसलमानों का भला चाहती है और उन्हें गरीबी के दलदल से निकालकर तरक्की की राह पर लाना चाहती है। प्रधानमंत्री “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना से काम कर रहे हैं और मुसलमानों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ता देखना चाहते हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। वक्फ बोर्ड के नाम पर 50 सालों से मुसलमानों को गुमराह किया गया और अब जब उनकी “लूट की दुकान” बंद हो रही है, तो वे शोर मचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस नए बदलाव से गरीब और पिछड़े मुसलमानों के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं को भी बड़ा फायदा होगा। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को कांग्रेस ने जानबूझकर लागू नहीं किया ताकि मुसलमान आगे न बढ़ सकें।

खान ने कहा कि देश का मुसलमान अब जाग चुका है और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है।

 

देश के मुसलमानों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा – एसएम खान

admin

Related Posts

संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा वाढदिवस उत्साहात साजरा, समाजसेवेसाठी ओळख

मुंबई: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) च्या सचिव आणि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले यांच्यासोबत जवळपास दोन दशकांपासून कार्यरत असलेल्या समाजसेविका संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा वाढदिवस मोठ्या उत्साहात आणि जल्लोषात साजरा…

Madhusudhan Global School STAR AWARD – A Grand Celebration Of Excellence And Achievement

The MGS ANNUAL DAY  CELEBRATION is not just an  it is a magnificent tribute to talent, dedication, discipline, and teamwork. Spanning over three spectacular days, this prestigious event reflects the…

You Missed

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 7 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Rajesh Sharma – A Dedicated Actor, Producer & Creative Personality Of Indian Cinema

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 10 views