माही श्रीवास्तव, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, आकाश सिंह गहरवार का गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गर्मी से बेहाल लोगों के लिए दिल और दिमाग ठंडा करने का एक नया जुगाड़ अभिनेत्री अभिनेत्री माही श्रीवास्तव लेकर आई हैं। जी हां! गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला ठंडा ठंडा कूल कूल तेल ‘नवरत्न तेल’ का महिमा मंडित करते हुए माही श्रीवास्तव और अभिनेता आकाश सिंह गहरवार नजर आ रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज किया गया वीडियो सांग ‘लगा ला नवरत्न तेल’ में। इस गाने में गर्मी से हैरान परेशान लोगों के गरम दिमाग को ठंडा करने का उपाय माही श्रीवास्तव बता रही हैं और उनका साथ आकाश सिंह गहरवार दे रहे हैं। गर्मी स्पेशल गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है, जिसे भर भर कर प्यार मिल रहा है। इस गाने को अपनी मधुर और कर्णप्रिय आवाज में फेमस सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने गाया है। इस गाने में उनकी जुगलबंदी खूब सुनने को मिल रही है, जिससे यह गाना बार-बार सुनने का मन कर रहा है। वहीं इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव और आकाश सिंह गहरवार की युगलबंदी कमाल की दिख रही है, जिसे देखकर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कॉलेज स्टूडेंट्स के लुक में वेस्टर्न ऑउटफिट पहने वेरी वेरी ब्यूटीफुल लग रही हैं। जोकि उनके फैंस और चाहने वालों को भी बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बिग लेबल पर भव्य लोकेशन पर किया गया है। इसका गीत-संगीत भी बहुत शानदार बनाया गया है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत ही करीब है, क्योंकि इस गाने में नवरत्न तेल के बारे में बात करना और उस पर परफॉर्म करना काफी मजेदार रहा है। गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाने वाला नवरत्न तेल हमारी भी च्वॉइस है। इसकी मेकिंग बिग लेबल पर की गई है। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना जी की कोरियोग्राफी में  में बहुत सीखने को मिला है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ को सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने स्वर दिया है। इस सांग में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और एक्टर आकाश सिंह गहरवार ने अभिनय किया है और डांस मूमेंट से सबका मन मोह लिया है। इसके निर्माता डी.एस.त्रिपाठी हैं। इस गाने का निर्माण विंध्यवासिनी मीडिया प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। निर्देशक किरण तिवारी हैं। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना हैं। परिकल्पना किरण तिवारी का है। लेखिका किरण तिवारी, क्रिएटिव डायरेक्टर चंदन कश्यप, गीतकार संतोष उत्पाती, संगीतकार रघुसिया 879, डीओपी समीर जहांगीर सैय्यद, एडीटर संतोष हरावड़े, आर्ट डायरेक्टर महेंद्र सिंह हैं। प्रोडक्शन शैलेन्द्र सिंह, डीआई इंदर यादव, बैक ग्राउंड म्यूजिक राजा ने किया है। इस गाने आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, आकाश सिंह गहरवार का गाना ‘लगा ला नवरत्न तेल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • admin

    Related Posts

    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    With over 20 years of experience in construction and real estate development, Mr. Hitesh Nihalani has established himself as a key name in Mumbai’s property landscape. As a Partner at…

    लोकसंगीत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम : ममता शर्मा

    लोकसंगीत की शुद्ध परंपरा को आधुनिक प्रस्तुति के साथ जीवंत बनाए रखने वाली चर्चित लोकगायिका ममता शर्मा इन दिनों श्रोताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। बनारस की सांस्कृतिक चेतना…

    You Missed

    Saartha Sameer Gore Winner Of Queen Of Global Universe 2026 At International Crowning 2026 Presented By Joill Entertainments

    • By admin
    • August 2, 2026
    • 3 views
    Saartha Sameer Gore  Winner Of Queen Of Global Universe 2026  At International Crowning  2026 Presented By Joill Entertainments

    सावन की पहली सोमवारी से पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का बोलबम धमाका, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का भक्तिमय बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ रिलीज

    • By admin
    • August 2, 2026
    • 6 views
    सावन की पहली सोमवारी से पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का बोलबम धमाका, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का भक्तिमय बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ रिलीज

    Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 9 views
    Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 13 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 10 views
    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 16 views
    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर