देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पापा बनने पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

भोजपुरी सिने जगत के देसी स्टार समर सिंह अपनी  शानदार गायिकी और दमदार अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। समर सिंह जहां भोजपुरी गानों को करोड़ो-करोड़ो व्यूज देकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी की मिलनसार व्यक्तित्व और मृदभाषी होने की काफी चर्चा रहती है। उन्हें प्यार करने वाले लोगों की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में हाल ही में समर सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह माता-पिता बने हैं। बेटे को गोद में लिए उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अपने चाहने वालों को समर सिंह ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। जिस पर लोग बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर समर सिंह ने पापा बनने की खुशखबरी इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर शेयर किया था और अब छठे दिन बेटे की पहली तस्वीर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘हर किलकारी जैसे जीवन की नयी कविता का पहला सिरसा हो!!!!’ इस पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सोशल मीडिया पर प्यार भरे बधाइयों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

गौरतलब है कि इन दिनों समर सिंह के घर खुशियों की किलकारी गूँज रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जोकि बहुत ही खुशी की बात है। एक तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दूसरी तरफ पुत्र रत्न की प्राप्ति से उनके घर पर दोहरी खुशी का माहौल बन गया। समर सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ गोद में लिए हुए बेटे की पहली झलक दिखाया है। उन्होंने बेटे पहली तस्वीर सोशल मीडिया में भी शेयर किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी उन्हें पापा बनने की बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि समर सिंह अधिकतर भोजपुरी के देसी गाने ही गाते हैं, जिससे उन्हें देसी स्टार का खिताब मिला है। हर मौसम के खेती किसानी से जुड़े हर विधा के गीत गाकर समर सिंह भोजपुरी संगीतप्रेमियों के पहली पसंद बने हुए हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है और देखते ही देखते करोड़ों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। इतना ही नहीं समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों और एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को साठ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वहीं भोजपुरी फिल्म ‘इतिहास’ के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उनकी बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज होने वाली है।

समर सिंह का गाना सईयां धरावेला थरेसर, ककरी भईल बा, सईयां दावsतारे, प्रधान पिया, बलमुआ के बल्लम, लगवा दी घरवा में ऐसी राजा जी, गेहूं काटब ना, चला ना धान रोपे धनिया, हरनवा धई धई दाबातs  सहित बहुत से देसी गीत लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/DNk4xyaSXN6/

पापा बने देसी स्टार समर सिंह ने दिखाई बेटे की पहली तस्वीर, वायरल होने के साथ ही लगा बधाईयों का तांता

admin

Related Posts

चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रही स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की जोड़ी में खूब धमाल मचा रही है। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के…

Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

In an industry where creativity, precision and vision define success, Deepak Chaturvedi stands tall as a dynamic force shaping the future of fashion and entertainment. As the Director of Enigma…

You Missed

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 4 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

  • By admin
  • August 1, 2026
  • 4 views
Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • By admin
  • July 31, 2026
  • 12 views
चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

  • By admin
  • July 31, 2026
  • 12 views
Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 12 views
Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

  • By admin
  • July 30, 2026
  • 18 views
Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.