चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रही स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की जोड़ी में खूब धमाल मचा रही है। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के कातिल अदाओं से भरपूर और सिंगर सृष्टि भारती की सुरीली में आवाज से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने यूट्यूब पर मात्र चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने की अपार सफलता पर संगीतप्रेमियों के बीच जश्न के जैसा माहौल बना हुआ है। ये मजेदार भोजपुरी लोकगीत फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर सृष्टि भारती की आवाज की खनक और गाने का रिदम हर किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, विडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने दिलकश अदाओं और एनर्जेटिक डांस से गाने में चार चांद लगा रही हैं और महफ़िल में गर्दा उड़ा रही हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव पारंपरिक भारतीय परिधान में ग्लैमरस लुक, चेहरे के बेहतरीन एक्सप्रेशन और डांस मूव्ज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जुगलबंदी को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच है जो देखने में बड़ा ही मनमोहक लग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ​​(आरा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि इस गाने को जिस उम्मीद के साथ बनाया गया था वह सफलता का परचम लहरा रहा है। इसका ठेठ भोजपुरिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस लोकगीत में सिंगर सृष्टि भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जुगलबंदी कमाल की है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट सुनकर ही मैं काफी एक्साइटेड थी और शूटिंग के समय ही लगा था कि ये गाना सुपरहिट साबित होगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना बेहतरीन लोकगीत की मेकिंग किया है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

  • admin

    Related Posts

    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    In an industry where creativity, precision and vision define success, Deepak Chaturvedi stands tall as a dynamic force shaping the future of fashion and entertainment. As the Director of Enigma…

    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

    Senior Correspondent Mumbai :. A childhood dream has blossomed into a sanctuary of living history deep within the mountains of Khag. For decades, one visionary carried a singular ambition: to…

    You Missed

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 1 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 2 views
    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 11 views
    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 12 views
    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 11 views
    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 18 views
    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.