Shilpa Chaudhary Has Come Into The Film Industry After Being Inspired By Kangana Ranaut

कंगना राणावत से इंस्पायर होकर फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं शिल्पा चौधरी

कई विज्ञापन फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो कर चुकी शिल्पा चौधरी अब टीवी पे भी जल्द नज़र आएंगी

बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत सी लड़कियों को एक्ट्रेस बनने के लिए इंस्पायर किया है। शिल्पा चौधरी भी एक ऐसी ही आर्टिस्ट हैं जिन्होंने कंगना से बेहद प्रेरणा हासिल की और बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने के लिए वह घर से निकल पड़ी हैं। वह मानती हैं जिस तरह कंगना राणावत बिना किसी फिल्मी बैक ग्राउंड के मायानगरी मुंबई आईं और उन्होंने अपना परचम लहराया है, वो वाकई किसी भी भारतीय लड़की के लिए एक इंसिपिरेशन हो सकती हैं।

शिल्पा चौधरी नागपुर की रहने वाली हैं मगर पिछले चार पांच वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने ढेर सारे प्रिंट शूट और कैटलॉग शूट किए हैं और मॉडल के रूप में अपनी एक पहचान कायम कर ली है। शिल्पा चौधरी ने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में उनके फेवरेट हीरो सलमान खान हैं जबकि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कंगना राणावत हैं। शिल्पा चौधरी कंगना राणावत को बहुत फॉलो करती हैं। शिल्पा बहुत जल्द छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें एक बड़े टीवी शो के लिए फाइनल क़िया गया है मगर उसकी ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं हुई है।

शिल्पा चौधरी थियेटर बैक ग्राउंड रखती हैं, इसलिए अभिनय का जुनून उनमें भरा हुआ है।

शिल्पा चौधरी साड़ी का प्रिंट शूट भी कर चुकी हैं जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। शिल्पा चौधरी की पर्सनालिटी ऐसी है कि चाहे साड़ी हो या फिर कोई भी ड्रेस हो, वो उसमें बहुत अच्छी लगती हैं।

शिल्पा चौधरी सोशल मीडिया पर भी बेहद ऐक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज़्यादा है।

शिल्पा चौधरी इस बात पे यकीन रखती हैं कि “अगर हारने से डर लगता है, तो जीतने की कभी इच्छा मत रखो। अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।”

           

शिल्पा चौधरी का एक म्यूज़िक वीडियो “पता है” श्रेयस रेकॉर्ड्स से रिलीज़ होकर लोकप्रिय हो चुका है। इस खूबसूरत विडियो सांग में शिल्पा चौधरी के लुक और उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की गई थी। तो तैयार हो जाइए, बॉलीवुड में एक और शिल्पा का स्वागत करने के लिए।

admin

Related Posts

Sonia Bansal Sought After Model And Actress Of Rare Acting Calibre

Model and actress Sonia Bansal is steadily moving toward a position where hard work, confidence, and talent shine together. Having showcased her acting skills in Hindi and South Indian films,…

Sanjana Rajput – A Rising Face Of Determination And Grace

In today’s ever-evolving entertainment industry, where talent meets perseverance, Sanjana Rajput is steadily carving her own space as an actress and model to watch. Hailing from Delhi, Sanjana’s journey reflects…

You Missed

Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 13 views
Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 11 views
Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 11 views
Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 11 views
दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 9 views
पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर

आशुतोष ठाकुर का नया होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ हुआ वायरल सारेगामा हम भोजपुरी पर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 12 views
आशुतोष ठाकुर का नया होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ हुआ वायरल सारेगामा हम भोजपुरी पर