निर्माता निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की वेब सीरीज “बीइंग ट्रेप्ड” का ट्रेलर हुआ लॉन्च, ऑनलाइन ठगी के मुद्दे पर है आधारित

निर्माता निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की अपकमिंग वेब सीरीज “बीइंग ट्रेप्ड” का पोस्टर और ट्रेलर मुम्बई के व्यंजन हॉल में हुए एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया जहां सभी कलाकार सहित पूरी टीम उपस्थित थी। अनस्टोपेबल पिक्चर्स और बोनल मूवीज़ प्रेजेंट्स बीइंग ट्रेप्ड 22 मार्च को रिलीज होने जा रही है। विधिवत पूजा के बाद इस वेब सीरीज के पोस्टर का अनावरण हुआ उसके बाद ट्रेलर दिखाया गया जिसे सभी ने काफी पसन्द किया।

सीरीज में परमानन्द मिश्रा, नन्दिनी कश्यप और इंद्रजीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा विक्टिम की भूमिका सचिन यादव ने निभाई है।

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की वेब सीरीज “बीइंग ट्रेप्ड” के प्रोड्यूसर दीपक कुमार मिश्रा और लक्ष्मण बोडापटल, को प्रोड्यूसर जन्नत जुबैदा हैं। सीरीज की राइटर सरिता, डीओपी आभिषेक राय, मेकअप व हेयर स्टाइलिस्ट अंजली यादव, कास्टिंग डायरेक्टर मुकीम सय्यद, रेहान, एडिटर डीके, करण हैं और प्रोडक्शन एसआरवी टीम द्वारा संभाला गया है।

निर्माता निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई शार्ट फिल्मे बनाई हैं जिनमे एक सामाजिक सन्देश भी रहा है। बीइंग ट्रेप्ड भी एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें आज के समय के बड़े मुद्दे को दिखाया गया है। सोशल मीडिया में इन दिनों किस तरह कुछ असामाजिक तत्व एक्टिव हैं और लोगों को लूट रहे हैं। यह सीरीज उसी विषय पर आधारित है।

उन्होंने आगे बताया कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाला जालसाज गैंग पूरे देश में सक्रिय है। बहुत सारे लड़के और लड़कियां ब्लैकमेलिंग के धंधे में लगी हुई हैं। यह धोखेबाज देर रात तक ऑनलाइन रहने वाले नंबरों पर अपनी नजर रखते हैं। व्हाट्सएप या मैसेंजर पर वीडियो कॉल करके लड़की अश्लील हरकत करती है और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है, फिर वे लोग लाखों रुपए मांगते हैं।

दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि चूंकि यह मामला पर्सनल होता है तो बहुत से लोग सामने वाले को पैसे भेज देते हैं। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि अगर आप किसी अंजान से दोस्ती नहीं करेंगे तो साइबर अपराध के शिकार होने से आप बच सकते है।

व्हाट्सएप पर अपरिचित नंबर से आए वीडियो कॉल को उठाते ही साइबर अपराधी अपने जालम फंसाने का काम शुरू कर देते हैं। व्हाट्सएप पर सामने वाले का अश्लील वीडियो बनाकर ठग ऑनलाइन द्वारा पैसों की डिमांड करते हैं। पैसे नहीं देने पर वह उस आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हैं। कई लोग इस झांसे में फंस जाते हैं।

दीपक कुमार मिश्रा का कहना है कि ऐसे अपराध को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए हमने यह वेब सीरीज बनाई है। मैं जनता से कहना चाहता हूं कि यदि कोई ऐसे जालसाजों का शिकार हुआ है तो डरे नहीं बल्कि पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराए। पुलिस उस ठग को पकड़ने का प्रयास करेगी।

  

निर्माता निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की वेब सीरीज “बीइंग ट्रेप्ड” का ट्रेलर हुआ लॉन्च, ऑनलाइन ठगी के मुद्दे पर है आधारित

  • admin

    Related Posts

    Rahul Deshpande’s Abhangawari Resonates Through A Packed Shanmukhananda Hall

    Mumbai: Mumbai witnessed an extraordinary evening of devotion, music and spirituality as National Award-winning vocalist Rahul Deshpande presented his acclaimed musical production, Abhangawari, to a packed Shanmukhananda Hall on Saturday.…

    Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

    Mumbai: Just a month after creating a landmark moment in India’s digital entertainment space by releasing 10 original shows in a single day, Rocket Reels has once again expanded its…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 9 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 8 views
    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 12 views
    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 13 views
    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 12 views
    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 19 views
    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.