‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ को १९ अप्रैल महावीर जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

महावीर जयंती के पावन अवसर पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्म ‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’, पिछले कुछ हफ़्तों में हुए निराधार प्रतिरोध को कड़ी टक्कर देकर सिनेमाघरों में 19 अप्रैल 2024 को महावीर जयंती के दिन प्रदर्शित की जाएगी। कई लोगों ने इसे सत्य की जीत बताया है । फ़िल्म के निर्माता अभिषेक मालू ने आश्वस्त किया कि ये फ़िल्म जैन परंपरा की अद्भुत और अनकही यशोगाथा को साझा करेगी। फिल्म की टीम ने लोगों से सिनेमाघरों में आने का अनुरोध किया है।

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान, अभिषेक मालू ने बताया कि फिल्म को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अफवाहें उन्हें परेशान कर रही थीं, लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ सख्ती से खड़ा होकर स्पष्ट किया कि फिल्म में किसी भी अभद्र या अनुचित मात्रा में कोई विषय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म पर किसी भी प्रकार का बैन या स्टे नहीं लगाया गया था। जो भी समय सीबीएफसी ने रिव्यू करने में लिया, यह वही प्रतीक्षा थी।

इस फिल्म के माध्यम से, दर्शकों को जैन धर्म के महत्वपूर्ण तत्वों को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में राजा ऋषभ देव से लेकर भगवान महावीर तक का सफर, और खरतरगच्छ की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को एक रोचक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

फ़िल्म की टीम ने विरोध-कर्ताओं को एक बार ये फिल्म देखने की सलाह दी और फिर अपना नज़रिया बनाने का आग्रह किया है । उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म के माध्यम से जैन धर्म की महानता को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास है और उम्मीद है कि लोगों में इस धर्म के प्रति अधिक आस्था और ज्ञान का विकास होगा।

निर्माता व निर्देशकों ने अपनी फिल्म को बनाने के लिए किए गए प्रयासों को बताते हुए कहा कि धर्म और समाज को समझने में फिल्मों का एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो लोगों की आस्था में वृद्धि और संबंधों में एकता लाता है।

फिल्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक सुधींद्र कुलश्रेष्ठ हैं, इसका निर्देशन प्रदीप पी. जाधव और विवेक अय्यर ने किया है। फिल्म के लेखक और गीतकार प्रशान्त बेबार हैं, और संगीत विवियन रिचर्ड और विपिन पटवा का है। इस फिल्म में गीतों को पद्मश्री कैलाश खेर, जावेद अली, और दिव्य कुमार जैसे मशहूर गायकों ने आवाज दी है।

 

‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ को १९ अप्रैल महावीर जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

  • admin

    Related Posts

    Warrior Spirit Unleashed: Almas Anfar Kathuria’s Northern Warriors Take On The Best In Abu Dhabi T10 League

    A new era begins in the Abu Dhabi T10 League as Almas Anfar Kathuria — Dubai-based entrepreneur, global pageant queen, and third-generation luxury brand owner — steps in as the…

    किसानों के “फसल मित्र” बने मनीष कुमार उपाध्याय

    राजस्थान के बीकानेर ज़िले के देशनोक निवासी मनीष कुमार उपाध्याय, पुत्र श्री रामरतन जी (सेवा-निवृत्त पटवारी), आज आधुनिक कृषि के क्षेत्र में एक उभरते हुए नाम हैं। 2014 में उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 9 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 8 views
    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 12 views
    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 13 views
    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 12 views
    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 19 views
    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.