निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह की कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का पोस्टर लॉन्च

जल्द रिलीज होने वाली कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। अगले माह इसका ट्रेलर और म्युज़िक लांच किया जाएगा। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह हैं जबकि इस फ़िल्म में डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर और गंगा अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता संजीव आर सिंह, चेतन पी झाला और रवीना हैं। गा मोशन पिक्चर्स और लैंडमार्क मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में शाह आलम ने दारूवाला का किरदार निभाया है जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर सत्याजीत राजपूत ने भी फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लेखक आनंद राव हैं। फ़िल्म के पोस्टर पर इसकी टैगलाइन आकर्षित करती है “नो लॉजिक, नो मैजिक ओनली एंटरटेनमेंट”।

फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह डीओपी भी हैं। बतौर सिनेमेटोग्राफर उन्होंने काफी फिल्में की हैं और अब निर्देशक के रूप में इस फ़िल्म से अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह बेहद सिचुएशनल कॉमेडी है जिसमे सभी एक्टर्स ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से काम किया है। सिनेमा सिर्फ पैसों से नहीं बल्कि पैशन से बनाया जाता है और यह जुनून आपको फ़िल्म में दिखेगा।

फ़िल्म के डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर की भी यह पहली फ़िल्म है और वह इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऎक्ट्रेस गंगा के साथ काम करने का उनका अनुभव यादगार रहा। फ़िल्म बेहद हंसाएगी और भरपूर मनोरंजन करेगी। संजीव सिंह जी कमाल के निर्देशक हैं।

खूबसूरत अभिनेत्री गंगा अधिकारी ने बताया कि उन्हें भी इस फ़िल्म से बेहद उम्मीदें हैं। काफी कॉमिक टाइमिंग वाली फ़िल्म है। निर्माता निर्देशक संजीव सिंह ने इसे बड़े जुनून के साथ बनाया है। इसके गाने भी काफी अच्छे हैं।

फ़िल्म के संगीतकार एलेन कश्यप, गीतकार राजेश हंस, कोरियोग्राफर जोजो खान और एडिटर यूसुफ एम शेख हैं।

https://youtube.com/shorts/pn_nXE2_FzI?feature=share

निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह की कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का पोस्टर लॉन्च

  • admin

    Related Posts

    International Journalism Day Marked By Grand Launch Of 14th Global Festival In Noida

    Noida Film City, India: In a magnificent celebration of media excellence, creativity, and global collaboration, the 14th Global Festival of Journalism & AVGC Noida 2026 was inaugurated with unprecedented grandeur at Marwah…

    सिर्फ़ 6 साल के मोहम्मद अशर ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में मुख्य भूमिका निभाई

    मुम्बई.  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है.  इसका ताजा उदाहरण है मात्र 6 साल के मोहम्मद अशर जिन्होंने निर्देशक बी एस अली की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    A Legacy Of Excellence: SPM College Celebrates 57 Years Of Empowering Women In Education

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    A Legacy Of Excellence: SPM College Celebrates 57 Years Of Empowering Women In Education

    Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 13 views
    Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

    Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 11 views
    Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

    Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 11 views
    Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

    दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 11 views
    दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

    पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 9 views
    पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर