अतुल सिंह, यामिनी सिंह, संजय पांडेय की तिकड़ी तुरहा फिल्म्स की ‘प्रोडक्शन नं०2’ में करेगी धमाल, शिवशंकर (शिव कुमार) के निर्देशन में मुहूर्त संपन्न

तुरहा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०2’ में हैंडसम हीरो अतुल सिंह, क्यूट एक्ट्रेस यामिनी सिंह और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय की तिकड़ी एंटरटेनमेंट का खजाना लेकर आने वाली है। निर्माता-निर्देशक शिवशंकर (शिव कुमार) के निर्देशन में इस फ़िल्म का ग्रैंड मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। इस फ़िल्म निर्माण की सारी व्यस्था कार्यकारी निर्माता (ईपी) सरोज कुमार मिश्रा देख रहे हैं। फ़िल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर बहुत से गणमान्य जन मौजूद रहे। आये हुए सभी अतिथियों ने फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार बतौर डायरेक्टर धमाकेदार एंट्री कर रहे मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक शिवशंकर (शिव कुमार) के कुशल निर्देशन में पहली बार यामिनी सिंह और अतुल सिंह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उनकी शानदार केमेस्ट्री ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। इस फ़िल्म में जहाँ अतुल सिंह काफी चैलेंजिंग रोल में नजर आएंगे तो वहीं यामिनी सिंह अपनी मोहक अदाकारी और लाजवाब डांस का जलवा बिखेरेंगी। जोकि उनके फैंस व ऑडियंस को काफी पसंद आने वाला है। इस फ़िल्म में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण होगा, जोकि दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगा।

इस फ़िल्म को लेकर यामिनी सिंह ने कहा कि सबसे पहले मैं फ़िल्म डायरेक्टर प्रोड्यूसर शिवशंकर (शिव कुमार) का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहेदिल स्वागत करती हूँ। रही बात निर्माणाधीन फ़िल्म ‘प्रोडक्शन नं०2’ की तो यह फ़िल्म बहुत ही बेहतरीन बनने वाली है। जिसमें मेरा रोल मेरे फैंस और ऑडियंस बहुत अच्छा लगेगा, इस फ़िल्म में कुछ नया करने वाली हूँ, जोकि सस्पेंस है।

फ़िल्म के हीरो अतुल सिंह ने बताया कि शिवशंकर (शिव कुमार) के डायरेक्शन में यह फ़िल्म बिग लेबल पर बनने वाली है। इस फ़िल्म में मैं और यामिनी सिंह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। हमारी केमेस्ट्री खूब जमेगी। इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक शिवशंकर (शिव कुमार) ने फ़िल्म की कहानी का खुलासा ना करते हुए सिर्फ इतना बताया कि यह फैमिली ड्रामा फ़िल्म है, जोकि मनोरंजन से भरपूर है। बस इतना कहूँगा कि भोजपुरी सिनेमा में दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।

अतुल सिंह, यामिनी सिंह, संजय पांडेय की तिकड़ी तुरहा फिल्म्स की ‘प्रोडक्शन नं०2’ में करेगी धमाल, शिवशंकर (शिव कुमार) के निर्देशन में मुहूर्त संपन्न

  • admin

    Related Posts

    Warrior Spirit Unleashed: Almas Anfar Kathuria’s Northern Warriors Take On The Best In Abu Dhabi T10 League

    A new era begins in the Abu Dhabi T10 League as Almas Anfar Kathuria — Dubai-based entrepreneur, global pageant queen, and third-generation luxury brand owner — steps in as the…

    किसानों के “फसल मित्र” बने मनीष कुमार उपाध्याय

    राजस्थान के बीकानेर ज़िले के देशनोक निवासी मनीष कुमार उपाध्याय, पुत्र श्री रामरतन जी (सेवा-निवृत्त पटवारी), आज आधुनिक कृषि के क्षेत्र में एक उभरते हुए नाम हैं। 2014 में उन्होंने…

    You Missed

    A Legacy Of Excellence: SPM College Celebrates 57 Years Of Empowering Women In Education

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 6 views
    A Legacy Of Excellence: SPM College Celebrates 57 Years Of Empowering Women In Education

    Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 13 views
    Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

    Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 11 views
    Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

    Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 11 views
    Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

    दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 11 views
    दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

    पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 9 views
    पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर