बच्चों की पढ़ाई के मुद्दे पर और उनके ऊपर डाले गए पढ़ाई का प्रेशर और उससे वह किस तरह से बाहर निकलते हैं इस कहानी के आधारित हिंदी फिल्म “टेक इट इजी” 27 जून को नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है

हिंदी फिल्म “टेक इट ईज़ी” 27 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

स्पेशल किड्स को लेकर बनी ये फिल्म समाज को एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश देती है. बच्चों पर माता पिता के दबाव के कारण क्या असर पड़ता है, इसी विषय पर आधारित निर्माता धर्मेश पंडित की फ़िल्म “टेक इट ईज़ी” अगले सप्ताह 27 जून को रिलीज के लिए तैयार है. 27 जून 2025 को, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म “निकिता रॉय” और काजोल की फिल्म “मां” भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी.

विक्रम गोखले, दीपान्निता शर्मा, राज जुत्शी, अनंग देसाई जैसे मशहूर कलाकारों से सजी फ़िल्म “टेक इट ईज़ी” को कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में अवार्ड्स और नॉमिनेशन मिले हैं। ग्वालियर के फ़िल्म फेस्टिवल में टेक इट ईज़ी ने बेस्ट चिल्ड्रन फ़िल्म का अवार्ड जीता है जबकि जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में भी इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म की कैटगरी में नॉमिनेट किया गया. ओशो की किताब “शिक्षा से क्रांति” से प्रेरित होकर धर्मेश पंडित ने फ़िल्म टेक इट ईज़ी की कहानी लिखी है.

प्रोड्यूसर धर्मेश पंडित का मानना है कि स्कूलों के बच्चों के मासूम कंधों पर किताबों का इतना ज्यादा वजन डाल दिया गया है। उन्हें अपने माता पिता की उम्मीदों का भार भी उठाना पड़ता है. मुकाबले के इस दौर में ईच्छा रखते हैं कि उनका बच्चा स्कूल में पढ़ाई का मामला हो या खेल कूद का क्षेत्र हो नंबर वन ही आए। सोसाईटी मे कंपटीशन का ऐसा वातावरण बना दिया गया है कि बच्चे को कुछ बनाने की जैसे होड़ मची हुई है। बच्चों के दिल दिमाग पर इसका बहुत गहरा दबाव पड़ता है. इन दिनों बच्चे भी जीवन को लेकर कभी कभी खतरनाक कदम उठा लेते हैं। फिल्म ‘टेक इट ईज़ी’ एक आंख खोलने वाला सिनेमा है जो बच्चों के साथ उनके मां बाप को भी देखना चाहिए।

इस फ़िल्म के कुछ दृश्य दर्शकों को भावनात्मक कर देने वाले हैं। फिल्म के सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फ़िल्म ‘टेक इट ईज़ी’ के माध्यम से निर्माता ने एक प्रभावी संदेश समाज को बच्चों को और अभिभावकों को दिया है और फिल्म में उसे बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि धर्मेश पंडित को दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया था. इस फ़िल्म मे एक गीत सोनू निगम ने गाया है। फ़िल्म का संगीत ज़ी म्युज़िक ने जारी किया है। हिंदी और साउथ की लैंगुएज के साथ यह फ़िल्म 10 भाषाओं में डब की गई है।

फिल्म की कहानी दो बच्चों के बारे में है। एक बच्चे का पिता खिलाड़ी रह चुका है इसलिए वह अपने बेटे को भी प्लेयर बनाना चाहता है, जबकि बच्चे की रुचि पढ़ाई में है। दूसरे बच्चे के पिता की ख्वाहिश है कि उसका पुत्र खूब पढ़े लिखे, मगर बच्चे को कुछ और पसन्द है। मातापिता कैसे बच्चों के जरिए अपने ख्वाबो को पूरा करना चाहते हैं। इस फ़िल्म की कहानी का पॉइंट यह है. मगर इसके साथ ही कई और मुद्दों को भी इस कहानी में पिरोने का प्रयास किया है। किस प्रकार आजकल स्कूलों में एडमिशन और दूसरी बातों को लेकर स्कूल मैनेजमेंट की हरकतें होती हैं, भारी फीस वाली इंग्लिश मीडियम स्कूलों में  मातापिता अपने बच्चों को प्रवेश दिलाना चाहते हैं। इन सब बातों को भी इसमें दिखाया गया है।

बच्चों की पढ़ाई के मुद्दे पर और उनके ऊपर डाले गए पढ़ाई का प्रेशर और उससे वह किस तरह से बाहर निकलते हैं इस कहानी के आधारित हिंदी फिल्म “टेक इट इजी” 27 जून को नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है

  • admin

    Related Posts

    ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब, फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर ‘पॉवर स्टार’ से मचाया तहलका

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर   और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात…

    You Missed

    Sujata Dey Painting Master – Victory Of The Fulfillment Of An Artist’s Dream

    • By admin
    • September 28, 2026
    • 10 views
    Sujata Dey Painting Master – Victory Of The Fulfillment Of An Artist’s Dream

    CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

    • By admin
    • September 26, 2026
    • 44 views
    CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

    Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

    • By admin
    • September 26, 2026
    • 14 views
    Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

    Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

    • By admin
    • September 25, 2026
    • 11 views
    Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

    Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy ” The Dinner”….

    • By admin
    • September 23, 2026
    • 16 views
    Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy  ” The Dinner”….

    Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 20 views