माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘छोड़ी मेहरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी फिल्मों और गानों में शानदार अदायगी और मनमोहक अदा की बदौलत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। उनके फैंस और दीवानों की बहुत लंबी लिस्ट तैयार है। ऐसे में ब्यूटीफुल एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने फैंस व ऑडियंस के बीच नया भोजपुरी लोकगीत ‘छोड़ी मेहरिया’ लेकर आई हैं। इस गाने को मधुर आवाज में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने को जहाँ सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं के कानों मिसिरी से घोल रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदा से सब पर बिजली गिरा रही हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव चमकदार गुलाबी रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। जिससे वह लोगों पर बिजली गिरा रही हैं।

इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का हसबैंड एक्टर जानू यादव परदेस कमाने जाने के लिए तैयारी कर रहा है। उसे सुटकेश में कपड़े भरते हुए देखकर समझाते हुए माही श्रीवास्तव कहती हैं कि…

‘घरही में पोसा दू गो भईस अ गाय, बाकी जनि जा ये राजा बहरा कमाय, छोड़ी मेहरिया जईबा शहरिया लागी ई दिलवा दुखाय… घरही में पोसला न दू गो भईस अ गाय, बाकी जनि जा ये राजा बहरा कमाय…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘छोड़ी मेहरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कयामत ढा दिया है। उनके हसबैंड की भूमिका में एक्टर जानू यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस सांग को बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसमें पत्नी का पति के प्रति बेपनाह प्रेम दर्शाया गया है, जोकि बहुत मजेदार है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत बहुत बड़े कला के पारखी जौहरी हैं, इसीलिए वे हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर गाने बनाते हैं और फिल्मों का निर्माण करते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे इतना अच्छा गाना करके मुझे मौका मिला है। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘छोड़ी मेहरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • admin

    Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की सुपरहिट जोड़ी ने ऑडियंस के बीच तहलका मचाकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के…

    गोल्डी यादव, अपडेट बिहारन और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    भोजपुरी संगीत की दुनियाँ यूँ तो रोजाना कोई ना कोई भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं, मगर भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के मनोरंजनपूर्ण नस-नस से वाकिफ मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स…

    You Missed

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 9 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 8 views
    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 12 views
    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 13 views
    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 12 views
    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 19 views
    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.