डॉ. धीरेन शाह ने मुंबई में दी डायरेक्शन वास्तु की दस्तक, बॉलीवुड को तरक्की का मंत्र

मुंबई, 30 मई। देश-विदेश के जाने-माने वास्तु विशेषज्ञ डॉ. धीरेंन शाह ने अब मुंबई में भी अपने कदम रख दिए हैं। कल मुंबई में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने ‘डायरेक्शन वास्तु’ सिद्धांत को विस्तार से प्रस्तुत किया और यह स्पष्ट संकेत दिया कि अब उनकी नज़र बॉलीवुड और इससे जुड़े लोगों पर है।

प्रेस से बातचीत करते हुए डॉ. शाह ने कहा,

“वास्तु अगर सही न हो, तो चाहे जितनी भी इनकम बढ़े, खर्च भी उतना ही बढ़ता है। आदमी वहीं खड़ा रह जाता है – न तरक्की, न संतुलन।”

उन्होंने बताया कि ऐसे कई फिल्मी सितारे हैं जो कभी सुपरस्टार थे, लेकिन आज उनका सितारा गर्दिश में है। इसका बड़ा कारण उनके घर या ऑफिस में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है।

बॉलीवुड को सही दिशा देंगे डॉ. शाह

डॉ. शाह का मानना है कि फिल्म प्रोड्यूसर्स और सेलेब्रिटीज के ऑफिस या घर अगर वास्तु के अनुकूल हों, तो उन्हें सफलता और मानसिक शांति दोनों मिल सकती हैं।

“ऑफिस में कौन कहां बैठता है, किचन की दिशा क्या है, कंप्यूटर और दरवाजों की पोजीशन कैसी है – ये सब चीज़ें अगर सटीक हों, तो प्रोडक्शन हाउस की तरक्की कोई नहीं रोक सकता।”

3500 से ज्यादा लाइव टीवी शो, 35 वर्षों का अनुभव

डॉ. शाह पिछले 35 वर्षों से वास्तु विज्ञान में सक्रिय हैं और 3500 से ज्यादा लाइव टीवी शो में भाग ले चुके हैं।

उनकी एक खास विशेषता यह है कि वे केवल जन्मतिथि जानकर ही व्यक्ति की समस्याओं को पहचान लेते हैं।

अब जब उन्होंने मुंबई और बॉलीवुड की ओर रुख किया है, तो वे कहते हैं,

“मैं कोशिश करूंगा कि जिन लोगों का वास्तु खराब है, उन्हें सही रास्ता दिखाऊं। बस लोग मुझसे संपर्क करें – समाधान निश्चित है।”

नए युग का वास्तु – डायरेक्शन वास्तु

डॉ. धीरेन शाह का ‘डायरेक्शन वास्तु’ केवल इमारतों की दिशा तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक समग्र जीवन शैली है। उनके अनुसार, सही दिशा ही सही दशा का निर्माण करती है।

अब देखना ये है कि क्या बॉलीवुड इस नये वास्तु युग का स्वागत करता है और क्या डॉ. शाह की सलाहें उन सितारों की किस्मत बदल पाती हैं जो फिर से चमकना चाहते हैं।

  

डॉ. धीरेन शाह ने मुंबई में दी डायरेक्शन वास्तु की दस्तक, बॉलीवुड को तरक्की का मंत्र

admin

Related Posts

संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा वाढदिवस उत्साहात साजरा, समाजसेवेसाठी ओळख

मुंबई: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) च्या सचिव आणि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले यांच्यासोबत जवळपास दोन दशकांपासून कार्यरत असलेल्या समाजसेविका संघमित्रा ताई गायकवाड यांचा वाढदिवस मोठ्या उत्साहात आणि जल्लोषात साजरा…

Madhusudhan Global School STAR AWARD – A Grand Celebration Of Excellence And Achievement

The MGS ANNUAL DAY  CELEBRATION is not just an  it is a magnificent tribute to talent, dedication, discipline, and teamwork. Spanning over three spectacular days, this prestigious event reflects the…

You Missed

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 7 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 2 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Rajesh Sharma – A Dedicated Actor, Producer & Creative Personality Of Indian Cinema

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 10 views