शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘पियवा से नीक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

सिंगर शिल्पी राज अपनी कर्णप्रिय आवाज से करोड़ो लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी बहुत खूब देखने को मिलता है। वहीं भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव अपने हुश्न और अदा से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में जब भी कोई गीत रिलीज किया जाता है तो श्रोताओं व दर्शकों को बहुत आनंदित करता है। इसी क्रम में शिल्पी राज की मधुर आवाज में  गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा से नीक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने पति नाराज अपना सूटकेस लेकर आ रही है, तो उसकी सखियाँ उनसे पूछती हैं कि क्या मजरा है, तब माही श्रीवास्तव अपनी सखियों से सारा हाल बयाँ करते हुए कहती है कि…

‘लागत एकदम से ऊ जहरवा रहे हो, ये सखी, लागत एकदम से ऊ जहरवा रहे हो, ये सखी रे, पियवा से नीक त इयरवा रहे हो, हमके छोड़ जात ना बहरवा रहे हो, ये सखी रे, पियवा से नीक त इयरवा रहे हो…’

इस गाने को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी गीत-संगीत में बहुत काम किया है। एक से बढ़कर एक गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रत्नाकर कुमार सर ने मिसाल कायम किया है और नई दिशा दिया है। मुझे जब भी इस म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मेरे लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक से ऐसे-ऐसे भोजपुरी गाने करने को मिलते हैं, जिसकी शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आता है।  मेरा ये न्यू सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जिसे भरपूर प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा से नीक’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रोहित सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘पियवा से नीक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

admin

Related Posts

Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

On Eve of Gudi Padwa , we are thrilled anx excited to announce our First Music Baby “Subah Ki Pehli Chai” from the hands of Vetern Filmmaker Suneel Darshan Sir…

यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब…

You Missed

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 7 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 5 views

Rajesh Sharma – A Dedicated Actor, Producer & Creative Personality Of Indian Cinema

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 10 views