एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की सुपरहिट जोड़ी ने ऑडियंस के बीच तहलका मचाकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया सुपरहिट भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाते हुए मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाने को संगीतप्रेमियों की तरफ से बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को अपनी सुरीली और मधुर आवाज से सजाया है मशहूर गायिका सृष्टि भारती ने। इस लोकगीत की धुन और गायकी का अंदाज इतना मनमोहक है कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और एक्टर रोहित वर्मा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों के बीच की मजेदार व नोक-झोंक भरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दी हैं। इस गीत को दर्शक अपने परिवार के साथ भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस लोकगीत में माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स की काफी तारीफ हो रही है। गाने का फिल्मांकन बहुत रिच किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम (आरा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सोशल मीडिया पर इस गाने के ऑडियो क्लिप्स और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी संगीतप्रेमियों के बीच यह गाना आने वाले दिनों में नया रिकॉर्ड बनाएगा।, इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’
अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने को मात्र एक ही दिन में 2 मिलियन व्यूज के रूप में प्यार देने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू। साथ ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना बेहतरीन लोकगीत की मेकिंग किया है!’

एक दिन में दो मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर






