‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम

सावन के पावन महीने में हर तरफ गूंज रहे ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोलबम’ के जयकारों के बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी शिवभक्ति के रंग में रंगी हुई है। इसी माहौल को और भक्तिमय बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी लेकर आया है नया बोलबम गीत ‘ए भोले बाबा’। रिलीज होते ही यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने लगा है। गाने में भक्ति के साथ भोजपुरी अंदाज और जबरदस्त एनर्जी का तड़का देखने को मिल रहा है। ‘ए भोले बाबा’ को अपनी दमदार आवाज दी है सिंगर गोल्डी यादव ने, जबकि वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी सिंह अपने शानदार अंदाज और डांस से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने की धुन और प्रस्तुति ऐसी है कि सावन के माहौल में शिवभक्तों के बीच इसे सुनने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। गाने के गीतकार शुभदयाल सोहरा हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, निर्देशन सुनील बाबा, डीओपी रंजन और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने संभाली है। एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी का है।

गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा, “‘ए भोले बाबा’ मेरे लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित भक्ति है। मैंने पूरी श्रद्धा और दिल से इस गीत को गाया है। सावन में जब भक्त बाबा का नाम लेकर झूमते हैं, तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। उम्मीद है कि दर्शक हमारी इस कोशिश को खूब प्यार देंगे और गाना हर शिवभक्त की जुबान पर चढ़ेगा।’

वहीं एक्ट्रेस दामिनी सिंह ने कहा, “‘ए भोले बाबा’ जैसे भक्तिमय गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। गाने की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। सावन में बाबा भोलेनाथ के भक्त जिस जोश और श्रद्धा के साथ बोलबम करते हैं, हमने उसी ऊर्जा को वीडियो में उतारने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा परफॉर्मेंस और पूरा गाना पसंद आएगा।’

गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन और भोलेनाथ की भक्ति का भोजपुरी संगीत से बहुत गहरा रिश्ता है। ‘ए भोले बाबा’ को तैयार करते समय हमारा मकसद ऐसा गीत दर्शकों तक पहुंचाना था, जिसमें बाबा की भक्ति के साथ भोजपुरी संगीत का जोश और मनोरंजन भी हो। गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से गाने में जान डाल दी है और दामिनी सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। हमें उम्मीद है कि भोलेनाथ के भक्त इस गाने को खूब प्यार देंगे।’

‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम

  • admin

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक…

    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️ The wait is almost over! “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to…

    You Missed

    Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 16 views
    Rak Oasis:  A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    मुंबई कलाल समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन; श्री सतीश सामुद्रे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 19 views
    मुंबई कलाल समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन; श्री सतीश सामुद्रे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

    मुंबई के भव्य समारोह में के. अधिकारी को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया गया सम्मानित; प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 23 views
    मुंबई के भव्य समारोह में के. अधिकारी को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया गया सम्मानित; प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान

    बाल कलाकार Agastya Jiwak Walke ने ‘Night Suspense’ से रखा OTT की दुनिया में कदम, जल्द रिलीज होगी हिंदी वेब सीरीज

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    बाल कलाकार Agastya Jiwak Walke ने ‘Night Suspense’ से रखा OTT की दुनिया में कदम, जल्द रिलीज होगी हिंदी वेब सीरीज

    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 20 views
    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 19 views
    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years