Music Album DIL BEKRAAR Starring Deepak Kumar And Muskan Bhargava Launched, Producer Sohar Kumar Ram, Singer Soniya Devi

दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव अभिनीत म्युज़िक अल्बम “दिल बेकरार” हुआ लांच, निर्माता सोहर कुमार राम, गायिका सोनिया देवी हैं

मुम्बई के व्यंजन बैंक्वेट हॉल में हुए एक भव्य समारोह में दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव अभिनीत म्युज़िक अल्बम “दिल बेकरार” लांच किया गया जहां इस म्युज़िक वीडियो के निर्माता सोहर कुमार राम, गायिका सोनिया देवी सहित गीत से जुड़ी पूरी टीम मौजूद रही।  इस शानदार समारोह में जब गाना दिखाया गया तो सभी ने पसन्द किया। यह गाना काफी रोमांटिक है जिसमे एक कहानी भी है।

दिल बेकरार के वीडियो में बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे आर्टिस्ट दीपक कुमार के अपोजिट मुस्कान भार्गव ने अभिनय किया है साथ ही सोनिया देवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यंग ऎक्टर दीपक कुमार ने बताया कि यह बहुत ही अच्छा गाना बना है। सोहर कुमार राम ने इसका निर्माण किसी फिल्मी सॉन्ग की तरह किया है।

मुस्कान भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल बेकरार किसी फ़िल्म का गीत लगता है और इसमे पूरी टीम की मेहनत शामिल है। इस अवसर पर इस गाने पर हीरो हीरोइन दीपक और मुस्कान ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस भी किया। इनकी जोड़ी और केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूबसूरत लग रही है।

निर्माता सोहर कुमार राम ने बताया कि दिल बेकरार दिल को छू लेने वाला गीत है, इसका गीतकार भी मैं ही हूँ। वीडियो में यंगस्टर्स एक्टर्स दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव का लुक और उनकी एक्टिंग कमाल की है।

बता दें कि दिल बेकरार गीत को सोनिया देवी ने गाया है और संगीत दिया है हर्ष व्यास ने। गीत सोहर कुमार राम ने लिखा है। डीओपी अखिलेश के जी गौर, कोरियोग्राफर सागर सम्राट, एडिटर व डायरेक्टर स्वदेश के मिश्रा हैं।

 

दीपक कुमार और मुस्कान भार्गव अभिनीत म्युज़िक अल्बम “दिल बेकरार” हुआ लांच, निर्माता सोहर कुमार राम, गायिका सोनिया देवी हैं

admin

Related Posts

Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

On Eve of Gudi Padwa , we are thrilled anx excited to announce our First Music Baby “Subah Ki Pehli Chai” from the hands of Vetern Filmmaker Suneel Darshan Sir…

यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 6 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 1 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 2 views

Dr. Swati Singh (Kalantri) A True Inspiration From Nashik And A Powerful Force Of Social Service.

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 4 views

Rajesh Sharma – A Dedicated Actor, Producer & Creative Personality Of Indian Cinema

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 10 views