राहुल शर्मा का साउथ फिल्मों जैसा दिखा एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ के ट्रेलर में

बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा अब भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह के भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ की अपार सफलता के बाद साउथ व भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मेघा श्री के साथ भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ से एक्शन मूड में तहलका मचाने के लिए कमर कस लिये हैं। बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी राहुल शर्मा और मेघाश्री के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ इस फ़िल्म के ट्रेलर में राहुल शर्मा लंबे बालों और दाढ़ी में रॉउडी लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें खतरनाक एक्शन करते हुए लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं। उनकी एक्टिंग, लुक और एक्शन देखकर फ़िल्मी गलियारों में चर्चा जोर शोर से हो रही है कि राहुल शर्मा के रूप में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को साउथ के हीरो जैसा दमदार एक्टर मिल गया है।

गौरतलब है कि निर्माता प्रदीप के. शर्मा और सह-निर्मात्री अनीता शर्मा द्वारा भव्य पैमाने पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ के निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं। इस फ़िल्म की बहुत ही जबरदस्त कहानी है, जिसमें परिवारिक ड्रामा के साथ एक्शन, रोमांस और रोमांच भरपूर डोज देखने को मिल रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल शर्मा, मेघाश्री, कुणाल सिंह, देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, विनीत विशाल, मोना राय, कादिर शेख, आयुषी यादव, प्रकाश जैस, संभू राना, रवि तिवारी, रवि शेखर सिन्हा, के. के. गोस्वामी, संजना वर्मा, डॉली गुप्ता, सशि मिश्रा, पूजा हैं। इस फ़िल्म की कथा, पटकथा व संवाद  राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। छायांकन महेश वेंकट ने किया है। गीतकार आशुतोष तिवारी, शेख मधुर, धरम हिंदुस्तानी लिखे गीतों को संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत से सजाया है। सिंगर विजय चौहान, शिल्पी राज, साजन मिश्रा, सुगम सिंह, संध्या सरगम, ज्योति शर्मा हैं। कला विजय श्रीवास्तव, मारधाड़ दिलीप यादव, बैकग्राउंड म्यूजिक बी.एम.वी., नृत्य रिक्की गुप्ता, संकलन कोमल वर्मा, वेशभूषा बादशाह खान का है। पब्लिसिटी डिजाइनर नरसू, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। विजुअल प्रमोशन विकास पवार, कलरिस्ट हेमंत थापा, पोस्ट प्रोडक्शन लैब ऑडियो लैब, मिक्सिंग इंजीनियर धीरज पुजारी (मुन्ना), वीएफएक्स रितेश दफ्तरी, सह-निर्देशक रवि तिवारी, सहायक निर्देशक कुलदीप मिश्रा, सोनू, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर & प्रोजेक्ट हेड गौरव पटेल, प्रोडक्शन मैनेजर ऋषि श्रीवास्तव, लाइन प्रोड्यूसर (लखनऊ) रिजवान खान (प्रिज्म प्रोडक्शन) हैं।

 

बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ के ट्रेलर में दिखा रौद्र अवतार

admin

Related Posts

पवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया…

आशीष सिंह बंटी, निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता ने दर्शकों के साथ देखा भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ गोपीगंज में

भोजपुरी फिल्मों के हैंडसम अभिनेता आशीष सिंह बंटी बतौर हीरो कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वे अक्सर अपनी भोजपुरी फिल्मों के जरिये दर्शकों का मनोरंजन…

You Missed

Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 11 views
Dr. Santosh Raosaheb Chavan Receives ‘Bharat Gaurav Samman’ For His Outstanding Work

Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 9 views
Sister Shailja Ji: A Strong Example Of Compassionate Administration And Dedicated Public Service

Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 9 views
Gurgaon’s Little Star: 5-Year-Old Divij Srivastava Received ‘Bharat Gaurav Samman’

दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 9 views
दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 7 views
पाखी हेगड़े के साथ नीतीश चौबे ने किया डेब्यू होली गीत ‘फागुन में जवानी’ से, खुशी कक्कड़ ने दिया स्वर

आशुतोष ठाकुर का नया होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ हुआ वायरल सारेगामा हम भोजपुरी पर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 10 views
आशुतोष ठाकुर का नया होली गीत ‘हमार कोई का करिए’ हुआ वायरल सारेगामा हम भोजपुरी पर