पवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत ग्रैंड मुहूर्त किया गया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने और दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और समर सिंह को लेकर फिल्म बनाने के लिए इमरोज अख्तर मुन्ना को चहुंओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का ताँता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों पर की जा रही है।

वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले बनाई जा रही फिल्म ‘दानवीर’ के निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) हैं, जो पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में अहम योगदान दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्मों की मेकिंग व निर्देशन किया है। गीतकार छोटू, रत्नेश सिंह, संगीतकार प्रियांशु सिंह, सरगम, डीओपी देवेंद्र तिवारी, डांस मास्टर गोल्डी जायसवाल, सोनू, आर्ट डायरेक्टर पवन प्रजापति, ईपी आदित्य सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर बबलू, प्रोडक्शन मैनेजर नितिन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, समर सिंह, महिमा सिंह, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, निशा झा, सुनीता मौर्य आदि हैं।

इस फिल्म को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि ‘दानवीर एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा।’ उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि ‘जब ये फिल्म आएगी तो आप लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि फ़िल्म ‘दानवीर’ में एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।

वहीं देसी स्टार समर सिंह ने कहा कि ‘ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, साथ ही समाज को मजबूत बनाने का संदेश भी देगी। मैं और पवन भइया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे हमारे फैंस में एक अलग ही उत्साह बना हुआ है।’

प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बताया कि ‘इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़े कैनवास की ये फिल्म पवन सिंह और समर सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का काम करेगी।’

पवन सिंह, समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने शुरू किया फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में

 

  • admin

    Related Posts

    ऐड वन फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू, खलीलाबाद में गूंजा ‘लाइट-कैमरा-एक्शन’

    भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स…

    राहुल शर्मा का साउथ फिल्मों जैसा दिखा एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ के ट्रेलर में

    बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा अब भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह के भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ की अपार सफलता के बाद साउथ व भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मेघा श्री के साथ भोजपुरी फिल्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 4 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 5 views
    Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 12 views
    चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    • By admin
    • July 31, 2026
    • 12 views
    Deepak Chaturvedi The Visionary Powerhouse Redefining The Future Of Fashion And Entertainment

    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 12 views
    Model Actress Sofee George Latest Photoshoot Pics

    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.

    • By admin
    • July 30, 2026
    • 19 views
    Every Traveler Must Visit Kastoorwan Once For Nature And Food Experience.