निर्देशक मनोज ओझा की ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का 40 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड ईगल होम एंटरटेनमेंट पर

फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी साफ-सुथरी सार्थक रिलेशनशिप की बुनियाद को मजबूत करने वाली तथा सास बहू और फैमिली ड्रामा से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी ने ईगल भोजपुरी मूवीज के यूट्यूब चैनल पर काफी वायरल हो गई है। इस फ़िल्म ने अब तक 40 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी ने किया है। प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर यह फ़िल्म हर किसी को खूब पसंद आ रही है।

यही वजह है कि यह फ़िल्म 40 मिलियन क्लब में शामिल हो गई है। पॉपुलर म्यूजिक कंपनी ईगल भोजपुरी मूवीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इस म्यूजिक कंपनी के निदेशक सुरेन्द्र सुनेजा ने इतनी बड़ी उपलब्धि पर मनोज ओझा को बधाई दीं और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मनोज जी और भी अच्छी अच्छी फिल्में बनाते रहें। आगे उन्होंने यह भी कहा कि मनोज जी के निर्देशन में बहुत सारी फिल्में हम बनाते रहेंगे।’ इस पर मनोज ओझा ने सुरेन्द्र सुनेजा का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म को यूट्यूब चैनल पर 40 मिलियन की तादाद में प्यार, दुलार और आशीर्वाद मिलने पर फ़िल्म के निर्देशक मनोज ओझा ने सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इसकी कहानी मैंने जब लिखा था तभी मुझे पूर्ण विश्वास था कि यह फ़िल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। मुझे खुशी है कि मैं दर्शकों के विश्वास पर खरा उतरा हूँ। इस फिल्म के निर्माता गौतम शाह और लोकेश मिश्रा को बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मैं उनका विश्वास जितने में कामयाब हुआ। म्यूजिक कंपनी ईगल होम एंटरटेनमेंट को भी धन्यवाद, जिन्होंने इस फ़िल्म को रिलीज किया है। उन्होंने आगे कहा कि ऑडियंस का प्यार, दुलार ही हमारे लिए आशीर्वाद और सबसे बड़ा पुरस्कार है। मैं आगे और भी बेस्ट से बेस्ट फ़िल्म दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए लेकर आता रहूँगा।’

उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स, डिजिटेक प्रोडक्शन के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में बिग लेबल पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता गौतम कुमार, मनु भाई शाह, लोकेश मिश्रा हैं।  इस फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा हैं। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्रकाश बारूद, संगीतकार प्रकाश बारूद, सर्विन्द मल्हार ने। डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, एडीटर गोविन्द दूबे, कलरिस्ट गजानन वादवे हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि रंजन, प्रिया, अंकुश कहार, आरती निगम, प्राची सिंह आदि हैं।

निर्देशक मनोज ओझा की ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का 40 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड ईगल होम एंटरटेनमेंट पर

  • admin

    Related Posts

    His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan Graces 80th Independence Day Celebration At Manipal Hospital

    Bengaluru: His Eminence Prof. Dr. Madhu Krishan, eminent scientist, global humanitarian and Chairman & Chief Chancellor of the United Nations University for Global Peace, USA, graced the 80th Independence Day…

    Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

    In an industry where talent may open doors but vision creates lasting impact, Dr. Debojeet Lahiri, professionally known as Vasudev, has carved a distinctive identity as a musician, composer, music…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Producer Govind Sahani Launched His ‘R3 Media Entertainment’ Youtube Channel And New Song

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 9 views
    Producer Govind Sahani Launched His ‘R3 Media Entertainment’ Youtube Channel And New Song

    Manish Shah’s New Music Video ‘Bheegi Mohabbat’ Released On Youtube

    • By admin
    • August 23, 2026
    • 14 views
    Manish Shah’s New Music Video ‘Bheegi Mohabbat’ Released On Youtube

    LITTLE SHORT FILMS FESTIVAL 2026 – A Grand Celebration Of Cinematic Talents

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    LITTLE SHORT FILMS FESTIVAL 2026 –  A Grand Celebration Of Cinematic Talents

    THE DRAMA COMPANY Announces Its Vision To Build A New Digital Home For India’s Stories, Folklore And Modern Drama

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 14 views
    THE DRAMA COMPANY Announces Its Vision To Build A New Digital Home For India’s Stories, Folklore And Modern Drama

    Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

    Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers