भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 20 सितंबर 2026 : भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में शुरू हो गई है। राघव कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का भव्य मुहूर्त आज गोरखपुर में ही विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ, और मुहूर्त के साथ ही पहले दिन की शूटिंग का श्रीगणेश भी कर दिया गया। यह शूटिंग लगातार कई दिनों तक गोरखपुर में ही चलेगी।

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता एवं लेखक डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण, निर्देशक ब्रज भूषण, लीड अभिनेता आदित्य मोहन, अभिनेत्री मेघा श्री सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा, “आज हमारे लिए बहुत ही शुभ दिन है। ‘यार तोहपे कुर्बान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशन है जो सच्ची दोस्ती और प्यार को पर्दे पर जिंदा करेगी। इस फिल्म की आत्मा गोरखपुर की मिट्टी में बसती है, इसलिए हमने मुहूर्त के साथ शूटिंग की शुरुआत भी यहीं से की है।”

फिल्म के हीरो आदित्य मोहन ने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। ‘यार तोहपे कुर्बान’ मेरी अब तक की सबसे इमोशनल और एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। दोस्ती पर कुर्बान होने की ये कहानी हर युवा को कनेक्ट करेगी। गोरखपुर के लोगों का प्यार हमेशा मिलता है, यहाँ शूटिंग करके बहुत अच्छा लग रहा है। मेघा श्री के साथ हमारी जोड़ी को दर्शक फिर से बहुत प्यार देंगे।”

लेखक एवं निर्माता डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण ने बताया, “इस फिल्म की कहानी हर युवा के दिल को छुएगी। इसमें रोमांस, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और दिल को छू लेने वाला संगीत होगा।”

फिल्म में भोजपुरी की हिट जोड़ी आदित्य मोहन और मेघा श्री मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ विशाल त्रिपाठी, तमन्ना, अयाज खान, माया यादव, गिरीश शर्मा, हेमलता सिंह, अशोक महर्षि और इंद्रसेन यादव भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के गीत डॉ. रंजू सिन्हा, परमेश्वर प्रेमी और नियरा राजर्षि ने लिखे हैं और संगीत शिशिर पांडेय का है।

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

 

  • admin

    Related Posts

    ऐड वन फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू, खलीलाबाद में गूंजा ‘लाइट-कैमरा-एक्शन’

    भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स…

    पवन सिंह और समर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग शुरू किया प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया…

    You Missed

    Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 16 views
    Rak Oasis:  A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    मुंबई कलाल समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन; श्री सतीश सामुद्रे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 19 views
    मुंबई कलाल समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन; श्री सतीश सामुद्रे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

    मुंबई के भव्य समारोह में के. अधिकारी को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया गया सम्मानित; प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 23 views
    मुंबई के भव्य समारोह में के. अधिकारी को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया गया सम्मानित; प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान

    बाल कलाकार Agastya Jiwak Walke ने ‘Night Suspense’ से रखा OTT की दुनिया में कदम, जल्द रिलीज होगी हिंदी वेब सीरीज

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    बाल कलाकार Agastya Jiwak Walke ने ‘Night Suspense’ से रखा OTT की दुनिया में कदम, जल्द रिलीज होगी हिंदी वेब सीरीज

    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 20 views
    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 19 views
    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years